प्रभारी सचिव ने निर्माणाधीन वेलनेस सेंटर का किया अवलोकन

By :  vijay
Update: 2025-09-06 14:59 GMT

राजसमंद । राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने शनिवार को नाथद्वारा उपखंड के बिल्ली की भागल ग्राम में निर्माणाधीन मेडिटूरिज्म एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, आरपीसीबी आरओ अशोक जेलिया, तहसीलदार सुरेश नाहर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रभारी सचिव ने निरीक्षण के दौरान समय पर कार्य पूर्ण करते हुए वेलनेस सेंटर को जल्द क्रियाशील करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को शीघ्र ही इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ मिल सके। इस दौरान कलक्टर ने यहाँ बनने वाले समस्त प्रकार के ब्लॉक, प्रस्तावित गतिविधियों, उद्देश्य आदि की विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी सचिव ने कहा कि वेलनेस सेंटर का उद्देश्य तब ही पूरा होगा जब इसका प्रभावी रूप से संचालन हो, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद समुचित संचालन और आमजन को समुचित लाभ प्रदान करना जरूरी है। साथ ही सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों और यह वेलनेस सेंटर एक उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में स्थापित हो। 

Similar News