सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर मंगलवार को पिपलांत्री में

Update: 2025-08-25 06:32 GMT

राजसमंद । सिक्किम के महामहिम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर मंगलवार सुबह 11 बजे पिपलांत्री पहुंचेंगे। वे यहाँ पर्यावरणविद  श्यामसुंदर पालीवाल (पद्मश्री) के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में कराए गए पर्यावरण एवं जल संरक्षण के अभिनव कार्यों का अवलोकन कर पौधारोपण करेंगे। इस दौरान श्यामसुंदर पालीवाल, प्रशासक अनीता पालीवाल एवं ग्रामीण उन्हें यहाँ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी प्रदान करेंगे। यहाँ से राज्यपाल दोपहर 2:30 बजे प्रताप गौरव केंद्र, उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन एवं ग्राम पंचायत पिपलांत्री द्वारा सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के दौरे के मध्यनजर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Similar News