नाथद्वारा (दर्पण पालीवाल)।मंडीयाना में आदित्य बिडला व्हाइट सीमेंट प्लांट के तहत सोमवार को सीआरएस फंड से गांव के मुख्य चौराहे पर डेढ़ सौ लीटर का आरोप प्लांट का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य बिडला मंडीयाना इकाई के हेड वेद प्रकाश गुप्ता ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट अशोक वैष्णव , स्थानीय सरपंच भरत सिंह चुंडावत, और आदित्य बिडला इकाई के एचआर हेड रवि कुमार थे तथा विशेष अतिथि उप सरपंच संतोष जोशी ,पूर्व सरपंच जमना दास वैष्णव, ईश्वर नाथ चौहान, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक संपत लाल वैष्णव व देवीलाल गुर्जर के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम के शुभारम्भ पर कंपनी में एचआर हेड रवि कुमार द्वारा सभा को संबोधित करते हुए सभी अतिथियों स्वागत व अभिनंदन किया गया। गांव में मुख्य चौराहे पर यात्रियों के लिए शुद्ध शीतल जल की उपलब्धता नहीं होने पर यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता था इस मांग का प्रार्थना पत्र कंपनी में प्रस्तुत करने पर कम्पनी द्वारा शीघ्र कार्रवाई करते हुए गांव के मुख्य चौराहे पर सीआरएस फंड से डेढ़ सौ लीटर आरो प्लांट तथा 150 लीटर का वाटर कूलर की स्थापना की गई।उक्त कार्यक्रम का संचालन बिरला कंपनी के राकेश चौधरी द्वारा किया गया इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ मनोहर लाल जय सिंह माधु सिंह,मांगी दास,बालू लाल मेघवाल, डुला मेघवाल, डालचंद रावल, रामलाल माली ,पंकज वैष्णव, रजनीकांत राव, रणसिंह ,उदय लाल प्रजापत व ग्राम वासी उपस्थित थे।