कृतज्ञ समाज ने अर्पित की श्रद्धेय भगवान सिंह रोलसाहबसर को श्रद्धांजलि।

Update: 2025-06-16 11:20 GMT

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह परिहार)हाउसिंग बोर्ड स्थित सभा भवन पर श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक एवं चतुर्थ संघ प्रमुख श्रद्धेय भगवान सिंह जी रोलसाहबसर की श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन संघ के राजसमंद प्रांत द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम दीप सिंह ऊलपूरा ने दिव्य महामानव के जीवन से संबंधित परिचय प्रदान करते हुए उनका संघ प्रवेश, संस्थापक तनसिंह जी से संपर्क, विभिन्न नवाचार, संघ प्रणाली, मानवीय मूल्य और गीता के ज्ञान को जीवन में परिलक्षित के संबंध में विभिन्न जानकारी द्वारा परिचय प्रदान किया।

श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धेय साहब के के जीवन से जुड़ी अपनी विभिन्न स्मृतियों का स्मरण करते हुए देवेन्द्र सिंह शंकरपूरा ने "साहब के राजसमंद प्रवास के दौरान की स्मृतियाँ ताजा करते हुए कहा कि साहब का स्वर्गारोहण समाज और राष्ट्र की एक अपूर्णीय क्षति है, सार्वजिक और निजी जीवन के हर विषय पर उनका मार्गदर्शन सम्पूर्ण समाज को मिलता रहा और उनकी कमी राष्ट्र और समाज को सदैव खलेगी".. गजेंद्र सिंह जी नाथवातपूरा ने श्रद्धेय रोलसाहबसर के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से अपने जीवन पर पड़े प्रभाव को लेकर बाते साझा की....

नरेंद्र सिंह गुडला ने श्रद्धेय रोलसाहबसर के साथ बचपन मे बिताए समय को याद करते हुए उनके सांगठनिक योगदान को याद कर बताया कि तन सिंह जी और आयुवान सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि श्रद्धेय भगवान सिंह जी ने अपनी कर्मनिष्ठा से दी जिसके परिणामस्वरूप संघ का वर्तमान स्वरूप हम इतना विराट देख पा रहे है।

श्री महेंद्र सिंह खारंडिया ने बताया कि भगवान सिंह जी से जो प्रेरणा मिली वो आज भी हमें सामाजिक रूप से सक्रीय रखती है ।

कार्यक्रम में पूज्य श्री भगवान सिंह जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि, प्रार्थना और मौन आदि के माध्यम से प्रेरणास्रोत की पुण्य आत्मा के शांति की प्रार्थना की गई, कार्यक्रम का संचालन भानु प्रताप सिंह झीलवाड़ा ने किया।

कार्यक्रम में गजेन्द्र सिंह चेलावास, भूपेन्द्र सिंह गलवा, भूपेन्द्र सिंह लसानी, गजेन्द्र सिंह लसानी, डा. जितेन्द्र सिंह देणोक, नारायण सिंह मावागुडा, भवर सिंह फतहपुरा, गोपाल सिंह पीपलाज, अरविंद सिंह भाटी हिम्मत सिंह खण्डेल, भेरु सिंह डीडवाना, जय सिहं नाथावात, दयाल सिंह लिसाडिया, हाकम सिंह मरवा, शंकर सिंह लिसाडिया, राम सिहं नारली, फतह सिंह पीपलियाँ की भागल, रामसिंह जाखली,डा हेमंत सिंह राजेंद्र सिंह,मान सिंह , रोहित सिंह सोलंकी,सुश्री ऋतु नाथावत ,प्रतिभा चौहान हरिप्रिया,दुलार सोलंकी याथितराज चंद्रशेखर नारलाई,गौतमचंद शर्मा

घनश्याम सिंह उलपुरा, हितेंद्र प्रताप सिंह गुडा राम सिंह दक्षराजसिहआदि उपस्थित रहे...

Tags:    

Similar News