देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित कर नमन किया

By :  vijay
Update: 2024-10-02 13:18 GMT



गुलाबपुरा//भाजपा नगर अध्यक्ष इंदरचंद चपलोत ने बताया कि मोहनदास करमचंद गांधी, जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है, भारत के एक प्रमुख राजनीतिक और आध्यात्मिक नेता थे, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1922 में असहयोग आंदोलन, 1930 में नमक आंदोलन और बाद में 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में देश का नेतृत्व किया था।

तथा साथ ही आज की कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती निपुण मेला लगाकर बनाई गई उक्त कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रोहित सिंह चौहान प्रधानाचार्य उर्वशी सिंह नगर अध्यक्ष इंदरचंद चपलोत, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री महेंद्र सिंह चुंडावत नगर उपाध्यक्ष विकास आचार्य नगर महामंत्री मनोज तोषनीवाल , नगर महामंत्री एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह जामोला , महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कांता सोमानी , वरिष्ठ भाजपा संयोजक कृष्ण गोपाल कोगटा रफीक मोहम्मद सत्यनारायण सोनी, शगुन जेसवानी जी , किशोर राजपाल मुन्नी देवी जागेटिया उपाध्यक्ष, मिनाक्षी भाटिया सत्य नारायण जागेटिया महादेव मूंदड़ा मुनी देवी के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Similar News