मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में उद्यमियों और निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर गंभीर है सरकार :डॉ सुरपुर
राजसमंद। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सचिव डॉ रवि कुमार सुरपुर ने मार्बल गैंगसा एसोसिएशन के बी एल व्यास मेमोरियल सभागार में उद्यमियों से उनके समस्याओं को लेकर संवाद किया।
डॉ. सुरपुर ने प्रत्येक उद्यमी की समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रथम दिन से ही प्रदेश में अधिकतम औद्योगिक विकास पर जोर दिया है तथा उनके नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर निवेशकों की समस्याओं का समाधान कर रही है। चाहे बात कनेक्टिविटी की हो, या बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की, हर दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
डॉ. सुरपुर ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के साथ-साथ अब राजसमंद जिले के प्रभारी सचिव होने के बाद उद्यमियों, निवेशकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में बेहतर ढंग से काम करने में मदद मिलेगी।
संवाद के दौरान उद्यमियों ने रॉयल्टी, स्लरी वेस्ट मेनेजमेंट, फेसिलिटेशन सेंटर सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। मार्बल-ग्रेनाइट इंडस्ट्री को ग्रीन केटेगरी में लेने की मांग की।
इस दौरान मार्बल गैंगसा एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, मार्बल कटर एवं मिनरल्स ग्राइंडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नानालाल, दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी, जे के टायर के यूनिट हेड मुकेश जैन, बिरला वाल केयर पुट्ठी प्लांट से शेखावत जी, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल राजसमंद के क्षेत्रीय अधिकारी अशोक जेलिया, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक भानुप्रताप सिंह, माइंस एसोसिएशन के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
