वक्फ बोर्ड संशोधित कानून पर कार्यशाला आयोजित

By :  vijay
Update: 2025-05-07 10:04 GMT
वक्फ बोर्ड संशोधित कानून पर कार्यशाला आयोजित
  • whatsapp icon

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह परिहार)भाजपा भीम विधानसभा द्वारा देवगढ नगर मे वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता पूर्व ब्यावर विधायक एवं पूर्व अजमेर जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतडा के साथ अल्पसंख्यक व मुस्लिम समुदाय एवं भाजपा कार्यकर्ताओ को वक्फ बोर्ड संशोधन 2025 सम्पूर्ण देशवासियो के लिए अत्यंत उपयोगी, लाभकारी एवं हितकारी है उस पर प्रकाश डालते हुए सम्बोधित किया। जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा की यह वक्फ बोर्ड प्रत्येक मुस्लिम भाई के भविष्य को सुधारने का कार्य करेगा इसके साथ ही हम सभी को इस कानून को अपनाने के लिए सभी को जागरूक करना चाहिए ।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रदीप काबरा, सहसंयोजक मोहम्मद असलम, संभाग प्रभारी हामिद खान ,देवगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष शोभा लाल रेगर, भाजपा भीम मंडल के समस्त मंडल अध्यक्ष गोविंद कंसारा, किशन लाल गुर्जर, चाप सिंह यशवंत सिंह महेंद्र सिंह अर्जुन सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, भाजपा नेता रणजीत सिंह रावत, शंकर गुर्जर, रमेश कँसारा, गुलजार , सद्दाम हुसैन शिल्पा सेन, चंदा तिवारी, लवीना शर्मा, दीपिका कपिल उपाध्याय, महेंद्र पालीवाल, अर्जुन गवारिया, जयप्रकाश पालीवाल, भूदेव जोशी जिला पदाधिकारी, सभी मण्डल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के नागरीकगण, माताएं और बहने उपस्थित थी।

Tags:    

Similar News