वीरपता मूर्ति के 10 वे स्थापना दिवस पर माल्यार्पण

राजसमंद (राव दिलीप सिंह परिहार) जिले के आमेट में इतिहास पुरुष, वीर पत्ता के मूर्ति स्थापना के 10वें स्थापना दिवस पर नगर वासियों द्वारा नमन कर पुष्पांजली अर्पित की गई। स्वर्गीय रावत प्रभु प्रकाश सिंह के सौजन्य से वीर पत्ता की 13 लाख रुपए की लागत से निर्मित अश्वारूढ़ कांस्य प्रतिमा का अनावरण 13 जुलाई 2016 को मेवाड़ राजपरिवार के तात्कालिक महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ द्वारा किया गया था । जिसके आज 9 वर्ष पूर्ण होने पर वीर प्रताप सर्कल स्थित प्रतिमा पर वीरवर पत्ता गौरव संस्थान एवं इतिहास संकलन समिति के तत्वाधान में ठाकुर दिलीप सिंह चुंडावत व संस्थान के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चुंडावत के सानिध्य में प्रातः 9:30 बजे प्रतिमा का पूजन माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही ध्वज परिवर्तन किया गया। इस दौरान संस्थान के कोषाध्यक्ष मदन लाल पुरोहित, सचिव मुकेश सिरोया, जितेंद्र सिंह लिकी , भंवर सिंह, जितेंद्र सिंह मेवाड़िया, पूर्व नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष रमण कंसारा, सुरेश सोनी, महेंद्र कुमार हिरण, भारत विकास परिषद अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, अर्जुन सिंह चुंडावत, महावीर प्रसाद बघेरवाल, पूर्व पार्षद मांगी लाल रेबारी, अर्जुन सिंह नाबरिया, चंद्र भानू सिंह, राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, लाल सिंह, मदन सिंह, बिरजू रेबारी, दशरथ सिंह भाटी, भरत पालीवाल, प्यारे लाल प्रजापत, मदन लाल सेन, गणपत लाल चौधरी, अमित विजयवर्गीय, दीपक गोटवाल, चंद्र वीर सिंह, दिव्यांश सिंह , गायन सोनी सहित नगर वासी उपस्थित थे।
कैप्शन= वीरपत्ता मूर्ति स्थापना के 10 वे स्थापना दिवस पर माल्यार्पण करते नगरवासी। आमेट