गाडुलिया बस्ती में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Update: 2026-02-06 03:22 GMT

नाथद्वारा दर्पण पालीवाल।राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अंतर्गत गाडुलिया बस्ती, नाथद्वारा में जल संरक्षण को लेकर एक संक्षिप्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक विकास विशेषज्ञ श्रीकांत शर्मा ने महिलाओं को नई जल प्रदाय योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में पानी बचाने के सरल उपाय बताए।

उन्होंने कहा कि मीटरयुक्त और उचित प्रेशर वाला जल उपलब्ध होने से जल अपव्यय कम होगा। साथ ही फर्श धोने में पोछे का उपयोग, नल बंद रखने, बाल्टी से नहाने एवं लीकेज तुरंत ठीक कराने जैसे उपाय अपनाने का आह्वान किया गया। एएसडी ममता शर्मा ने महिलाओं और बच्चों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में सोशल आउटरीच टीम से गजेन्द्र माली सहित अन्य मौजूद रहे।

Similar News