22 जनवरी के विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर निकली वाहन रैली

Update: 2026-01-17 12:11 GMT

मण्डावर–काछबली मंडल क्षेत्र में 22 जनवरी को प्रस्तावित विशाल हिन्दू सम्मेलन के आयोजन एवं प्रचार-प्रसार को लेकर शनिवार को जागृति वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ ग्राम पंचायत मण्डावर (ढाक का चौड़ा) स्थित तरकेश्वर आश्रम से राजनाथ योगी महाराज के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर मण्डावर सरपंच प्यारी कुमारी चौहान, वीरम सिंह नयाघर, हजारी सिंह सफेद मूसली, भंवर सिंह, संयोजक मिट्ठू सिंह चौहान, एडवोकेट नारायण सिंह, अनोप सिंह तलाई, मदन सिंह , लोकेंद्र सिंह महराज सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। वाहन रैली तरकेश्वर आश्रम से प्रारंभ होकर उंडीवाली, मेहमात बस्ती, ढाक का चौड़ा स्कूल का बाडिया, बस स्टैंड, गोलावड़ी, कालबेलिया बस्ती, पंवार बस्ती, सिरोला, पिथड़ा, जलेश्वर महादेव मंदिर, डूंगातो की गुआर, कनियातो की गुआर, चतरपुरा, खेरावड़ी, काछबली, नयाघर, मेडिया, सोलीखेड़ा, सादेला, कथार धवाला, पायरी, हेलड़ाई, रोहिडा होते हुए वीर हामाजी चौहान स्टेडियम (वेर का चौड़ा) काछबली में सम्पन्न हुई। वाहन रैली में सैकड़ों दो पहिया व चारपहिया वाहन शामिल हुए।

हिन्दू सम्मेलन की तैयारी बैठक आयोजित

वाहन रैली के साथ ही हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि सम्मेलन में मुख्य वक्ता पृथ्वी सिंह भोजपुरा रहेंगे तथा योगी बाबा राजनाथ व मंगलनाथ का संत सानिध्य प्राप्त होगा।

बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु नागरिक बंधुयों को जिम्मेदारी सौंप गई जिसमें प्रसाद वितरण पूरन सिंह (मण्डावर) व राजेंद्र सिंह (काछबली), साउंड सिस्टम भगवान सिंह (व्यवस्था प्रमुख), मंच व्यवस्था सुरेंद्र सिंह (जिला बौद्धिक प्रमुख), चूना लाइन सुरेंद्र सिंह व रणजीत सिंहझंडिया प्रमुख भगवान सिंह, बैनर प्रमुख सुरेंद्र सिंह, ढोल-थाली लोकेंद्र सिंह, पेयजल व्यवस्था भगवान सिंह व कैलाश सिंह, गंगा नाथ जी झांकी रमेश सिंह व मिट्ठू सिंह, सांस्कृतिक कार्यक्रम हजारी सिंह, सुरक्षा व्यवस्था नरेंद्र सिंह व मुकेश सिंह, मंच संचालन: मिट्ठू सिंह व श्रवण सिंह, मंच सामग्री व्यवस्था नारायण सिंह काछबली, मंच परिचय मोहन सिंह (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी)

मीडिया संयोजक जसवंत सिंह (मण्डावर), स्वागत टीम: वीरम सिंह, अनोप सिंह व मदन सिंह

साफ-सफाई प्रमुख प्यारी कुमारी (मण्डावर) व आशा देवी (काछबली), सर्व समाज आमंत्रण हेतु

मण्डावर टीम में भंवर सिंह, मिट्ठू सिंह, गणपत सिंह, चुन्ना सिंह, पूरन सिंह तथा

काछबली–मेडिया टीम में भगवान सिंह, अनोप सिंह, वीरम सिंह, ज्ञान सिंह, रमेश सिंह को जिम्मेदारी दी गई।

दो दिशाओं से निकलेगी कलश यात्रा, वेर का चौड़ा पहुँचेगी

मण्डावर के जलेश्वर महादेव तथा मेंडिया के शिव मंदिर से प्रारंभ होगी कलश यात्रा

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति मीडिया प्रमुख जसवंत सिंह मंडावर ने बताया कि मण्डावर–काछबली सीमा क्षेत्र स्थित वीर हामाजी स्टेडियम में प्रस्तावित सम्मेलन के लिए उत्तर व दक्षिण दिशा से 300 से अधिक कन्याओं की कलश यात्राएँ निकाली जाएंगी।उत्तर दिशा में ग्राम पंचायत मण्डावर मुख्यालय से जलेश्वर महादेव से प्रारंभ होकर वेर का चौड़ा (काछबली) तक पहुँचेगी वही

दक्षिण दिशा मेडिया से प्रारंभ होकर काछबली वेर का चौड़ा तक पहुँचेगी।

कलश यात्रा प्रभारी के रूप में नारायण सिंह, भंवर सिंह, गणपत सिंह, हजारी सिंह , भगवान सिंह, ज्ञान सिंह, कैलाश सिंह, ललित किशोर सिंह को नियुक्त किया गया है। कलश यात्रा रजिस्ट्रेशन हेतु भंवर सिंह (अध्यापक) मण्डावर, डाउ सिंह (ढाक का चौड़ा), दुदाराम सालवी, देवी कुमारी रेगर (बादरिया), प्यारी कुमारी चौहान, भगवान सिंह (रोहिडा), मदन सिंह, रणजीत सिंह (चतरपुरा), लोकेंद्र सिंह महाराज, नरेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है।

Similar News