राजसमंद । नगर परिषद कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के छठे दिन के कार्य बहिष्कार के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं। 19 दिसंबर की शाम से ही नगर की सफाई ठप थी, जिससे नगरवासियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
नगर परिषद आयुक्त और सभापति पर हाल ही में स्याही फेंकने के मामले ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया था। ऐसे में मामले को सुलझाने के लिए UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा और जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने सक्रिय पहल की।
इन प्रयासों के परिणामस्वरूप नगर परिषद कर्मचारी और सफाई कर्मचारी अपने काम पर लौट आए। कर्मचारियों के लौटने के साथ ही नगरवासियों में खुशी का माहौल बन गया है।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने हड़ताल खत्म कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और नगर परिषद की सेवाएं पुनः सामान्य हुईं।