राजसमंद में स्कूल बस की लापरवाही, युवक गंभीर घायल – बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे

Update: 2025-09-10 14:21 GMT

राजसमंद राहुल । जिले में आज दिनदहाड़े बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ऑरेंज काउंटिंग स्कूल की एक बस ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक बस के नीचे दब गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम भूपेश आचार्य है, जो जेके सरकार से भाव गांव की ओर जा रहा था।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को बस के नीचे से बाहर निकाला। ग्रामीणों की तत्परता से युवक की जान बची, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। बस में उस समय स्कूली बच्चे भी मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बस संचालक और प्रबंधन की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते युवक को नहीं निकाला जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। वहीं प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसी लापरवाह स्कूल बसों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में बच्चों और राहगीरों की जान खतरे में न पड़े।

Similar News