नाथद्वारा विधायक को वोट देकर अब हम पश्चाताप कर रहे हैं – स्थानीयों का फूटा गुस्सा!

By :  vijay
Update: 2025-10-12 16:44 GMT

राजसमंद से बड़ी खबर —नाथद्वारा क्षेत्र के कल्ला खेड़ी और आसपास के गांवों के लोगों ने एक कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार के मंत्री एवं राजसमंद जिला भाजपा अध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष जगदीश पालीवाल के समक्ष अपना आक्रोश जाहिर किया।

ग्रामीणों ने कहा कि हमने नाथद्वारा विधायक को वोट देकर बहुत बड़ी गलती कर दी, अब हमें पछतावा हो रहा है।

दरअसल, कल्ला खेड़ी सहित अन्य गांवों के लोगों ने शिकायत की कि नेशनल हाईवे-8 पर गांव की तरफ जाने वाले रोड पर कट को वैध होने के बावजूद बंद कर दिया गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इसी कट से सरस डेयरी, तीन स्कूल, एक कॉलेज और गांवों का मुख्य मार्ग जुड़ा हुआ है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी इसी रूट से होकर जाना था, परंतु कट बंद होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

स्थानीय निवासी जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल से गुहार लगाई कि कट को तुरंत खोला जाए और मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए।

उन्होंने कहा —

“हमने नाथद्वारा विधायक को जिताकर बहुत बड़ी गलती कर दी, अब जनता परेशान है और काम ठप पड़ा है।”

इस मौके पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सरकार से मांग की कि रास्ता तुरंत सुचारू किया जाए, ताकि छात्रों, किसानों और आमजन को राहत मिल सके।

Similar News