राजसमंद सेन्ट पॉल्स स्कूल में क्रिसमस पर्व मनाया

Update: 2025-12-23 08:28 GMT

राजसमंद। जिला मुख्यालय स्थित सेन्ट पॉल्स सी.सै स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और ईश वन्दना के साथ हुई। इस मौके पर ऋषभ माली ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का भावभीना स्वागत किया।

छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद एक नाटक में यह संदेश दिया गया कि क्रिसमस पर लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं, लेकिन प्रभु यीशु को स्नेह से भरा दिल भेंट करना सबसे बड़ा उपहार है। कक्षा 7 से 9 तक के विद्यार्थियों ने जोश भरे कैरोल गीतों से कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया।

विद्यालय के व्यवस्थापक फादर बेसिल ने क्रिसमस का सही अर्थ समझाया। उन्होंने कहा कि जिस दिन इंसान के मन से राग-द्वेष और ईर्ष्या की भावना समाप्त हो जाएगी, वही दिन प्रभु के जन्म का असली अर्थ है और वही क्रिसमस का बड़ा दिन होगा।

कक्षा 4 से 8 के विद्यार्थियों ने सांता क्लॉस के साथ जिंगल बेल्स की मधुर धुन पर नृत्य कर पूरे वातावरण को उत्साह और जोश से भर दिया। सिमोनी मेहरा ने कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंत में प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विद्यार्थियों और उनके परिजनों को क्रिसमस और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Tags:    

Similar News