सांस्कृतिक मेले में करंट लगने से युवक की मौत

Update: 2025-09-17 09:27 GMT

राजसमंद (राहुुल आचार्य) जिले के आमेट कस्बे में आयोजित सांस्कृतिक मेले के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी आइसक्रीम लारी पर लाइट जोड़ने की कोशिश कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक संतोष गुर्जर था, जो "देव दरबार आइसक्रीम" का मालिक था। वह भीलवाड़ा जिले के गुरला क्षेत्र के पास का रहने वाला था। हादसे के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि यह मेला आमेट नगरपालिका द्वारा आयोजित किया गया है, जिसकी शुरुआत कल से हुई थी। यह पांच दिवसीय सांस्कृतिक मेला है, और यह हादसा मेले की पहली रात को घटित हुआ।

स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Similar News